Skip to main content

सहज योग - 9 साल के ध्यान के बाद लगभग 5000 घंटे से अधिक

जय श्री माताजी 🙏


तो आज लगभग 9 साल की अवधि के बाद,

आज मैं श्रीमाताजी के सामने बैठा था और अचानक मेरा चित्त इन 9 वर्ष की अवधि पर था, और मेरा मन उस और था की क्या मैंने ध्यान में प्राप्त किया, एक और प्रश्न कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूँ, और लोग आमतौर पर मुझसे यह प्रश्न भी पूछते हैं।

क्या मैं अपने स्वास्थ्य के लिए, अपने परिवार के लिए, बेहतर नौकरी के लिए, धन के लिए, क्यों और क्यों ऐसा कर रहा हूँ, और निश्चित रूप से मुझे ध्यान करते समय यह उत्तर भी नहीं चाहिए, क्योंकि सोचने से चीजें खराब हो जाएंगी ध्यान की अवस्था में।

जब लोग मुझसे यह प्रश्न पूछते हैं, तो मैं आम तौर पर सबको समझाता हूं कि मैं ध्यान क्यों करता हूं और हर किसी ध्यान क्यों करना चाहिए, मेरे गुरु, मेरी मां, पवित्र दिव्य श्रीमाताजी निर्मला देवी जी की कृपा के अनुसार दैनिक ध्यान क्यों करना चाहिए। लेकिन क्या मैं इस उत्तर पर अभी भी स्पष्ट हूं या अभी भी मुझमें कुछ शेष है, जैसा कि माँ कहती है कि श्रीमाताजी के प्रति भक्ति हमेशा कार्य करती है, और मुझे भी ऐसा ही लगता है, आज भी मुझे किसी चीज की आवश्यकता नहीं है यदि आप साक्षी भाव से देखते हैं सब कुछ खेल के रूप में।

अगर मैं आत्म-साक्षात्कार के बाद मेरे साथ हुई हर घटना को याद करने की कोशिश करता हूं तो हमेशा उतार-चढ़ाव महसूस होता है, लेकिन आपकी मां हमेशा आपके साथ होती है और आपको बहुत सारा प्यार विब्रेशन्स के रूप में देती है जो आपको महसूस होता है और आपको स्पष्ट होता है कि आप प्रेम के साधन हैं प्रेममयी  माँ के, जो माँ से तुम में प्रेम बह रहा है, इसलिए आज लिख रहा हूँ और सोच रहा हूँ कि कितना प्यार दूसरों से बाँटा आज तक, आत्म-साक्षात्कार के बाद मेरे जीवन में कितने बदलाव आए, हालात पहले कैसे थे अब कैसे हैं।

मैं अभी भी ध्यान को व्यक्त करने के लिए अपने लेखन कौशल पर कार्य कर रहा हूं लेकिन फिर भी शब्दों की सीमा है ध्यान सहज योग की कोई सीमा नहीं है।

जय श्री माताजी 🙏

Comments